फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Buses run from Almora to Delhi after six months

छह माह बाद अल्मोड़ा से दिल्ली को दौड़ी रोडवेज की दो बसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Buses run from Almora to Delhi after six months
अल्मोड़ा। कोरोनाकाल में जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन से बंद पड़े रोडवेज की बसों का अंतरराज्यीय संचालन शुरू हो गया है। 193 दिन बाद बुधवार से अल्मोड़ा स्थित रोडवेज डिपो की दो बसें दिल्ली रूट पर संचालित हुईं। पहले दिन दोनों बसों को कुल 13 यात्री मिले।
विज्ञापन

किराया सामान्य होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली। रोडवेज में अल्मोड़ा से दिल्ली का प्रति यात्री किराया 515 रुपये लिया गया। लॉकडाउन से पहले रोडवेज डिपो अल्मोड़ा से अंतर्राज्यीय रूटों पर 12 से अधिक बसों का संचालन होता था।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बसों का संचालन होने से पहाड़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब राहत मिली है। बसों का संचालन नहीं होने से यात्री टैक्सी से दिल्ली की यात्रा करने को मजबूर थे। अल्मोड़ा से दिल्ली के लिए टैक्सी 1500 हजार रुपये में बुक हो रही थी। अब दिल्ली के लिए रोडवेज की दो बसें संचालित होने से यात्रियों ने राहत महसूस की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed