{"_id":"685edf75ce45881cbb05876c","slug":"buses-are-reaching-haldwani-from-almora-in-six-hours-almora-news-c-232-1-shld1002-130066-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: छह घंटे में अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंच रही हैं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: छह घंटे में अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंच रही हैं बसें
Fri, 27 Jun 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
क्वारब पर एनएच में रेंगते वाहन। जागरूक पाठक
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में क्वारब पर रुक-रुक कर वाहनों की आवाजाही हुई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्वारब और कैंची में जाम के चलते अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाली बसें तीन के बजाय छह घटे में पहुंचीं।
शुक्रवार को हुई बारिश के बाद क्वारब पर अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग की मिट्टी गाद में तब्दील हो गई है। एनएच में कीचड़ के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुल के इस पार और उस पार वाहनों को रोक दिया गया। रुक-रुक कर वाहनों को निकाला गया। इससे वाहनों को वहां कर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
सामान्य दिनों में अल्मोड़ा से हल्द्वानी तीन घंटे में बसें पहुंच जाती हैं, लेकिन क्वारब में एनएच बदहाल होने और कैंची में जाम की समस्या के चलते वाहन निर्धारित समय से तीन घंटा बिलंब छह घंटे में हल्द्वानी पहुंचे। इससे यात्रियों को फजीहत हुई। खास कर रोगियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्वारब से गुजरते वक्त चालक की जरा सी चूक यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती है। समय-समय पर हो रही बारिश से क्वारब पर समस्या बढ़ती जा रही है। जेई जगदीश पपनै ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को रुक-रुक कर निकाला गया।
विज्ञापन
यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस रहेगी तैनात
अल्मोड़ा। क्वारब में लगातार हो रहे भूस्खलन से आवाजाही कर रहे यात्रियों को कोई नुकसान न हो इसके लिए डीएम ने पुल के दोनों हिस्सों में पुलिस कर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। डीएम आलोक कुमार पांडे का कहना है कि राहगीरों कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। संवाद