फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bus in Almora

रोडवेज की तीन बसों के पहिए थमे, केमू की हालत भी खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bus in Almora
अल्मोड़ा के केमू स्टेशन में खड़ी बसें। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अनलॉक-3 में केमू और रोडवेज की बसों को यात्री ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। इससे रोडवेज की अल्मोड़ा-रामनगर, अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया-गरुड़, ढाई बजे संचालित अल्मोड़ा-हल्द्वानी सेवाओं का संचालन ठप रहा। रविवार को रोडवेज की अल्मोड़ा-बेतालघाट-काशीपुर बस को तीन, अल्मोड़ा-हल्द्वानी बस में नौ, अल्मोड़ा-अटपेसिया में पांच, अल्मोड़ा-टनकपुर में सात, अल्मोड़ा-मासी में 14, अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया ताकुला में छह यात्रियों ने सफर किया। केमू की बसों को भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। इस कारण कई बसें यहां केमू स्टेशन में ही खड़ी हैं। अल्मोड़ा स्थित केमू स्टेशन से अल्मोड़ा-बासोट, अल्मोड़ा-हल्द्वानी, अल्मोड़ा-रानीखेत वाया शीतलाखेत सेवाएं ही संचालित हो रही हैं। इन बसों को भी दस फीसदी यात्री नहीं मिल रहे हैं जबकि पर्वतीय क्षेत्र के कई रूटों सिर्फ केमू की बसें चलती हैं। इन रूटों में रोडवेज, टैक्सी, जीपों का संचालन भी नहीं होता है। ऐसे में जिन रूटों में सिर्फ केमू की ही बसें चलती हैं, उन रूटों को जाने वाले यात्रियों को अधिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed