फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus collapses, 13 wounded

अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी, यात्रियों में मची चीखपुकार, 13 यात्री घायल

Wed, 17 Apr 2019 12:08 AM IST
दीपक नेगी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 17 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bus collapses, 13 wounded
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सराईखेत-रामनगर-डोटियाल मोटर मार्ग पर मंगलवार ढाई बजे कटपतिया के पास नगचूलाखाल से रामनगर की तरफ जा रही कुमाऊं आदर्श की बस सड़क से 30 मीटर नीचे गिरकर पेड़ों पर अटक  गई। बस के गिरते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। दुर्घटना में चालक समेत 13 लोग घायल हो गए। बस अगर पेड़ों पर नहीं अटकती तो जानमाल को काफी नुकसान होता। घायलों को निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रामनगर के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


कुमाऊं आदर्श बस संख्या यूके 04-पीए-0074 मंगलवार को नगचूलाखाल से रामनगर की तरफ जा रही थी। सराईखेत-रामनगर-डोटियाल मार्ग में कटपतिया के पास चालक संतुलन खो बैठा और बस खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक नंदन सिंह मेहरा (47) पुत्र हीरा सिंह निवासी सासखोली क्वैरला के अलावा सुंदर सिंह मेहरा (26) पुत्र उदय सिंह मेहरा निवासी जमाड़ चौखुटिया, सुरेश राम (50)पुत्र झोली राम कल्याणपुर स्याल्दे, रजनी देवी (24) पत्नी श्यामसुंदर निवासी पटवाल जसपुर सल्ट, हरीश राम (39) पुत्र गुसाई राम धनेटा स्याल्दे, आनंद सिंह (52) पुत्र जसोद सिंह चचरोटी स्याल्दे, नीमा देवी (40) पत्नी आनंद सिंह चचरोटी स्याल्दे, देव सिंह (46) पुत्र दौलत सिंह, रोहित सिंह (18) पुत्र देव सिंह दोनों निवासी ओखला थैलीसैण पौड़ी गढ़वाल, श्याम सुंदर (27) पुत्र मोहन राम, प्रियांशी (02) पुत्री श्याम सुंदर दोनों निवासी पटवाल जसपुर सल्ट, अतर सिंह (25) भागीरथ सिंह खड़कपुर देवीपुरा काशीपुर, कविता देवी (50) पत्नी हीरा सिंह निवासी डनासारी पटोडी सल्ट घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को खाई से निकाला और निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रामनगर के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस के पेड़ों में अटकने से बच गईं जानें
जिस स्थान पर दुर्घटना हुई उसके ठीक नीचे गहरी खाई है। बस सड़क से नीचे गिरने पर पेड़ों के बीच अटक गई। यदि पेड़ नहीं होते तो बस नीचे गहरी खाई में जा गिरती, जिसमें जन हानि  हो सकती थी। संयोग से बस पेड़ों के बीच में अटक गई। इस कारण बस में सवार यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।

सूचना देने के बाद भी दुर्घटना स्थल पर नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना होने पर तुरंत 108 को फोन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बार-बार फोन करने के बावजूद 108 कर्मचारी फोन को काट दे रहे थे। घटना के कई घंटे बाद भी 108 एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पर नहीं पहुंची। बाद में अस्पताल ने घायलों को रेफर कर दिया, लेकिन घायलों को ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं हुई। इससे घायलों के परिजन भड़क गए।  

अस्पताल पहुंचे एसडीएम अभय प्रताप सिंह के निर्देश के बाद 108 एंबुलेंस अस्पताल पहुंची। 108 में तीन घायलों को रामनगर के लिए भेजा गया।  दस घायलों को निजी वाहनों से रामनगर रेफर किया गया। भतरौंजखान और भिकियासैंण से भी 108 एंबुलेंस बुलाई गई थी, लेकिन 108 नहीं पहुंची। इस पर लोगों ने भारी नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed