{"_id":"5cebe3fcbdec22075f5790e6","slug":"burning-fire-in-kalika-s-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिका के जंगल में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिका के जंगल में भड़की आग
Mon, 27 May 2019 10:51 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 27 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
आग से धधकता रानीखेत का एक जंगल।
- फोटो : amar ujala
बढ़ती तपिश के बीच एक बार फिर से रानीखेत के जंगल में आग लगनी शुरू हो गई है। रविवार को रानीखेत-अल्मोड़ा हाईवे पर स्थित कालिका के जंगल में आग लग गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह कालिका के जंगल में अचानक आग लग गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में धुआं ही धुआं छा गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बड़ी मुश्किल से वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। बता दें कि रानीखेत क्षेत्र के अधिकांश जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। आग की चपेट में आने से बहुमूल्य वन संपदा जल चुकी है।
विज्ञापन
हालांकि वन विभाग ने जंगलों में स्थापित किए अपने पौधालय अभी तक बचाए हुए हैं। इधर वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे ने बताया कि किसी सिरफिरे ने कालिका के कंपाट नंबर सात को आग के हवाले कर दिया था, वन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया, अपराह्न तीन साढ़े तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन