{"_id":"60f9ba238ebc3e6d1227c130","slug":"budget-of-28-51-crore-passed-of-milk-producers-co-operative-union-ltd-almora-news-hld4320582133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. का 28.51 करोड़ का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. का 28.51 करोड़ का बजट पारित
विज्ञापन
दुग्ध संघ अल्मोड़ा की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में मंचासीन अतिथिगण। (संवाद)
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. अल्मोड़ा की 63वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 28.51 करोड़ का बजट पारित किया गया। दुग्ध संघ परिसर में हुई बैठक में दुग्ध संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सहकारिता को मजबूत करने में दुग्ध उत्पादकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि जो दुग्ध उत्पादक तीन माह तक समितियों को प्रतिदिन 25-25 लीटर दूध उपलब्ध कराएगा। ऐसे उत्पादकों को दुग्ध संघ 50 फीसदी अनुदान पर मिल्किंग मशीन (दूध निकालने वाली मशीन) उपलब्ध कराएगा। पशु विकास बोर्ड के माध्यम से दुग्ध सचिवों का दो लाख रुपये तक का बीमा भी कराने का निर्णय लिया गया। दुग्ध संघ प्रबंधक अनुराग शर्मा ने गत वर्ष और चालू वित्तीय वर्ष की प्रगति और कार्ययोजना प्रस्तुत की। संचालन करते हुए दुग्ध संघ के प्रभारी एमआईएस अरुण नगरकोटी ने वर्ष 2021-22 का 28.51 करोड़ का बजट सदन के सम्मुख चर्चा के लिए रखा, जिसमें 10.83 लाख का लाभ प्रस्तुत किया गया। सदन ने चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से बजट को पारित किया।
बैठक में सहायक निदेशक डेरी सुनील अदिकारी, यूसीडीएफ के उपाध्यक्ष दीप डांगी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह, यूसीडीएफ के नामित सदस्य ललित तिवाड़ी, गजराज भाकुनी आदि थे।
विज्ञापन
18 मार्गों के दुग्ध समिति सचिव भी हुए सम्मानित
अल्मोड़ा। सामान्य निकाय की बैठक में दुग्ध संघ के अठारह मार्गों में पिछले वित्तीय वर्ष में वर्ष सर्वाधिक दूध उपार्जन करवाने वाले 18 समिति सचिवों को भी सम्मानित किया गया। इनमें बहादुर सिंह (मदकोट), कुबेर सिंह (देवलीखेत), आनंद सिंह (दुधौली), खीम सिंह (गैराड़), भवान सिंह (सिलानी), नंदन सिंह (सिरखै), सुंदर सिंह (नैनी), नंदन सिंह (लौकोट), आनंद सिंह (सौला-महरखोला), कुंदन सिंह (धूरासंग्रोली), कमला देवी (थानधौली), दीपक कंसेरी (क्षेत्रपाल), किरन (थलामनराल), खड़क सिंह (वलसूना), जगदीश चंद्र (बमनगांव), ललित सिंह (गढ़वाली), सुंदर सिंह (टूनाकोट-सेरा), पूजा देवी (सालीखेत) शामिल हैं।
नायल की मीरा को मिला सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक का पुरस्कार
अल्मोड़ा। दुग्ध संघ को अल्मोड़ा और और बागेश्वर जिले के दुग्ध उत्पादक दूध उपलब्ध कराते हैं। अल्मोड़ा जिले की नायल समिति की मीरा देवी पत्नी ब्रजमोहन फुलारा ने पिछले वित्तीय वर्ष में दोनों जिलों में सबसे अधिक 8876 लीटर दूध दुग्ध संघ को उपलब्ध कराया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक का पुरस्कार मिला। इसके अलावा दुग्ध समितियों में विशेष योगदान देने और समिति को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने वाले उत्पादक अमर सिंह (सांगड़), कुंदन सिंह (दौलाघट), रमेश सिंह (सिरसौड़ा), हीरा देवी (सिलानी) को भी सम्मानित किया गया।
महिला समिति की हंसी दुग्ध उत्पादन में प्रदेश में रही तीसरे स्थान पर
अल्मोड़ा। महिला डेरी विकास उत्तराखंड दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नौ पर्वतीय जिलों की महिला समिति से जुड़ी तीन सर्वश्रेष्ठ उत्पादकों को प्रतिवर्ष पुरस्कृत करता है। जिले की महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति बूंगा हंसी देवी पत्नी नंदाबल्लभ भट्ट ने वर्ष 2019-2000 में 4880.5 लीटर उच्च गुणवत्ता का दूध अपनी समिति को दिया था और 1,28,086 रुपये दुग्ध मूल्य भुगतान प्राप्त कर प्रदेश में तीसरे स्थान पाया था। इस मौके पर उन्हें दस हजार रुपये पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।