फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Btulia paintings created by children

बटुलिया के बच्चों ने बनाई सबसे अच्छी पेंटिंग

Sun, 24 May 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Sun, 24 May 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Btulia paintings created by children

गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण विकास संस्थान कोसी-कटारमल में तीन दिवसीय प्रकृति शिविर आयोजित किया गया। इसके समापन पर हुई जैवविविधता ज्ञान प्रतियोगिता में जीआईसी मनान, डीनापानी, चौड़ा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।

विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता में जीआईसी बटुलिया, स्यालीधार, इंटर कालेज दौलाघट, कविता, कहानी, प्रतियोगिता में विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा, जीआईसी चौड़ा, राजकीय बालिका इंटर कालेज रानीखेत क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। संस्थान के निदेशक डा. पीपी ध्यानी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों को जैवविविधता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व में करीब तीन लाख पादप और 12 लाख पशु पक्षी हैं। अकेले भारत में 48 हजार पादप, 11 हजार पशु-पक्षियों की प्रजातियां हैं। भारत का जैवविविधता के क्षेत्र में विश्व में दसवां स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में बच्चों को जीव जंतुओं, पेड-पौधों, पराग वाहकों के साथ अंतरसंबंधों को समझाते हुए प्रकृति में उनकी उपस्थिति, अनुपस्थिति, विभिन्न औषधीय पौधों, अतिक्रमणकारी पौधों, उनसे जैव विविधता को होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम के संयोजक, संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरएस रावल ने आभार जताया। वहां डा. सुब्रत शर्मा, डा. केसी सीकर आदि थे।

पं. गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के प्रकृति शिविर में राजकीय इंटर कालेज बटुलिया की प्रीति पंत विजेता रही। कालेज के उमेश अधिकारी, लता पंत, पूनम, प्रीति पंत ने शिक्षक जेपी तिवारी के निर्देशन में प्रतिभाग किया।

संस्थान में जैवविविधता की जानकारी प्राप्त की, प्रयोगशालाओं समेत सूर्यकुंड, सूर्य मंदिर का भी भ्रमण किया। ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिकों ने भी जानकारियां दी। शिविर में 11 स्कूलों के 11 शिक्षक, 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया।


डा. एसके नंदी, डा. आरएस सुंदरियाल, डा. आरएस रावल आदि वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। कालेज पहुंचने पर प्रधानाचार्य भोला मोहन ने पूरी टीम को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed