{"_id":"577fe39b4f1c1bd7497fb93f","slug":"btec-student-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के छात्र की स्वाल नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक के छात्र की स्वाल नदी में डूबने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वनाथ के समीप स्वाल नदी में सायं के समय बाइस वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथियों को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक भूपेंद्र कुमार हल्द्वानी में बीटेक का छात्र था। तीनों तैरना नहीं जानते थे।
विज्ञापन
नाटाडोल मोतियापाथर निवासी भूपेंद्र कुमार (22) पुत्र वेद प्रकाश अपने दो साथियों पंकज कमार पुत्र मनोहर लाल और जितेंद्र कुमार पुत्र त्रिलोचन के साथ बाइक से अल्मोड़ा से नाटाडोल की ओर जा रहा था। सायं 5:30 बजे यह लोग विश्वनाथ पुल के पास रुके और सुयाल नदी में मुंह धोने के लिए उतरे। इस दौरान भूपेंद्र कुमार का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए पंकज और जितेंद्र ने प्रयास किया तो यह दोनों भी भूपेंद्र के साथ नदी में गिर गए। तीनों डूबने लगे।
विज्ञापन
आसपास के ग्रामीणों ने तीनों को डूबते हुए देखा तो मौके पर पहुंचे। पंकज और जितेंद्र को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया, लेकिन भूपेंद्र कुमार की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम विवेक राय, एनटीडी पुलिस चौकी के प्रभारी गणेश मनोला, राजस्व उप निरीक्षक बलवंत सिंह देवड़ी आदि मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने मृतक भूपेंद्र कुमार का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। रात तक मृतक के परिजनों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन