{"_id":"57d05d984f1c1b7f2f319483","slug":"bsp-s-indefinite-fast-enters-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले की शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं का चौघानपाटा स्थित कैप्टन सतीश चंद्र जोशी पार्क में आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा। नंदन प्रसाद तीसरे दिन और नरेश चंद्र दूसरे दिन आमरण अनशन में डटे रहे। अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बसपा इन मुद्दों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चला रही है
विज्ञापन
लेकिन फिर भी सरकार और प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जन समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी बसपा आमरण अनशन जारी रखेगी। धरने पर जिलाध्यक्ष कृपाल आर्या, वरिष्ठ बसपा नेता शेखर लखचौरा, पंकज चन्याल, रमेश प्रधान, हवालबाग के ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र, धनी राम, आनंद राम, तारा आर्या, कैलाश, सुनील शैली आदि बैठे
विज्ञापन