फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BSNL's bad Services

बीएसएनएल की लचर सेवा से लोग परेशान

Sat, 13 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। 
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।  Updated Sat, 13 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
BSNL's bad Services
BSNL

अल्मोड़ा। बीएसएनएल की लचर सेवा ने उपभोक्ताओं को लगातार परेशान कर रखा है। नगर समेत ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ समय से बीएसएनएल सेवा का उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं को न तो फोन पर आवाज सुनाई दे रही और न लंबे समय तक बात हो पा रही है। 

विज्ञापन


इसके अलावा ब्रॉडबैंड सेवा भी लगातार प्रभावित है। जिससे इंटरनेट सेवा का उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं के अलावा व्यापारियों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्र में अधिकांश लोग बीएसएनएल के उपभोक्ता हैं, लेकिन यह संचार सेवा पिछले काफी समय से लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं की शिकायत है कि फोन करने पर या तो दूसरी तरफ से आवाज नहीं सुनाई देती या फिर बात करने से पहले ही फोन कट जाता है। कई बार फोन करने के बाद ही बात हो पा रही है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कई बार फोन करने के बाद लोगों से बात हो पा रही लेकिन तब तक उनका पैसा काफी कट चुका होता है। कई बार सिग्रल नहीं मिलने के कारण फोन पर बात ही नहीं हो पाती है। इधर रिचार्ज कराने वाले व्यवसायी भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि रिचार्ज कराने पहुंच रहे ग्राहकों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। साइबर कैफै चलाने वाले अधिकांश व्यापारी बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा से नाराज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed