{"_id":"5921c85b4f1c1b3d6a535fa0","slug":"bsnl-consumer-disturbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के उपभोक्ता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 21 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल 5जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल की सेवाएं पहाड़ में लोगों को अच्छी सेवाएं देने में नाकाम साबित हो रही हैं। काफी समय से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल सेवा में दिक्कतें आ रही हैं और लोगों को मजबूरन दूसरी कंपनियों के कनेक्शन लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार फोन करने के बाद फोन मिलता है उसमें भी दूसरी तरफ से आवाज नहीं सुनाई देती है। नगर समेत ग्रामीण इलाकों में चरमराती बीएसएनएल सेवा के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है।
खासकर ग्रामीण इलाकों में बीमार और अकेले रहने वाले लोगों की अपने रिश्तेदारों या परिचितों से बात नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि उनके द्वारा कई बार फोन करने के बाद बमुश्किल ही फोन मिल पाता है उसमें भी दूसरी तरफ से आवाज नहीं सुनाई देती।
मजबूरन उन्हें कई बार कॉल करनी पड़ रही है। यही हाल बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा का भी है जो अक्सर सर्वर डाउन होने के कारण कार्य नहीं कर पा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतर लोगों के पास बीएसएनएल के कनेक्शन हैं, जिससे वह लोग फोन, ब्रॉडबैंड की सुविधा का लाभ उठाते हैं लेकिन मजबूरी यह है कि इन सेवाओं में लंबे समय से खामियां आने से लोग संचार सेवा का सही लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। बीएसएनएल के परेशान उपभोक्ता अब दूसरी कंपनियों के कनेक्शन लेने को मजबूर हो रहे हैं। इसके बावजूद निगम के अफसर बेहतर सुविधा का दावा कर रहे हैं।