{"_id":"69a1d54269d5231bde0edf21","slug":"broken-parapet-systems-negligence-exposed-almora-news-c-232-1-shld1002-140366-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: टूटा पैराफिट... सिस्टम की अनदेखी आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: टूटा पैराफिट... सिस्टम की अनदेखी आई सामने
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया ताकुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुराड़ी बैंड के पास पैराफिट टूटा पड़ा है। यदि इस स्थान पर पैराफिट होता तो शायद वाहन खाई में गिरने से बच जाता। सिस्टम की लापरवाही तीन लोगों की मौत का कारण बन गई।
बृहस्पतिवार को हुए हादसे में जिस स्थान से कार खाई में गिरी थी वहां का पैराफिट टूटा पड़ा था। स्थानीय लोगों को कहना है कि पहले यहां पर पैराफिट था लेकिन वह टूट गया। वहीं इससे कुछ ही कुछ ही दूरी पर सड़क धंसने से पैराफिट सड़क के बराबर में आ गए हैं। कुछ दूर आगे सड़क किनारे पैराफिट ही गायब हैं।
सिस्टम की लापरवाही ही कहेंगे कि जिले में सड़कों पर कई स्थानों पर पैराफिट नहीं है तो कहीं पर क्षतिग्रस्त हैं। यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। जिले के अल्मोड़ा-बाराकोट, दन्योली-चौकुना समेत अन्य मार्गों पर कहीं पैराफिट क्षतिग्रस्त हैं तो कहीं बने ही नहीं हैं। दन्योली-चौकुना मोटर मार्ग पर भी कई स्थानों पर पैराफिट क्षतिग्रस्त हैं। कुछ स्थानों पर मलबा आने से पैराफिट छुप गए हैं।
विज्ञापन
चुराड़ी बैंड के पास हुए हादसे स्थल का मौका मुआयना किया। वहां पर सड़क भी चौड़ी थी लेकिन चालक कैसे मोड़ नहीं काट पाया यह जांच का मामला है। जहां पर भी पैराफिट नहीं हैं वहां बनाए जाएंगे। अशोक कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता एनएच खंड रानीखेत
स्याल्दे की सड़कों पर भी कई स्थानों पर नहीं हैं पैराफिट
स्याल्दे (अल्मोड़ा)।देघाट-नागचुलाखाल और केदार-वल्मरा मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर पैराफिट नहीं बने हैं। आवाजाही के दौरान वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। पहाड़ की सड़कें एक तो वैसे ही खराब हैं उस पर पैराफिट गायब हैं। इससे हादसे होने पर जान बचनी मुश्किल हो जाती है। कई स्थानों पर सड़क संकरी है। उन स्थानों पर दुर्घटना का खतरा अधिक बना रहता है। पीएमजीएसवाई के जेई रवि मौर्या ने बताया कि पैराफिट बनाने का प्रस्ताव शासन में गया है।