{"_id":"579fa87c4f1c1b63242b9647","slug":"bridge-built-in-kunwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवाली-भिटारकोट मोटर मार्ग में मल्याल नदी पर नहीं बना पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंवाली-भिटारकोट मोटर मार्ग में मल्याल नदी पर नहीं बना पुल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
कुंवाली में बनेगा पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती कुंवाली-भिटारकोट मोटर मार्ग में मल्याल नदी के ऊपर पुल नहीं बनने से यात्रियों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर किसी तरह लगभग 100 मीटर की नदी को पार करते हैं। आठ किमी की यह सड़क 2012 में स्वीकृत हुई। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी सड़क बनाकर छोड़ दी गई है। इस सड़क से लगभग एक दर्जन गांवों को जुड़ना है।
विज्ञापन
कुंवाली-भिटारकोट सड़क से पांखुला, बूंगा, लीलाड़ी, नैड़ी, डांग, लुहाली, कुलसीबी, बगथल, खोल्टा, भेटुली, सिलंगखाल, कपुढौन, भिटारकोट, लालर और खांकर आदि गांवों को लाभ मिलना है, लेकिन मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा है। जबकि पिपलेश्वर मंदिर के पास मल्याल नदी में आज तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है, जिस कारण बरसात के मौसम में वाहन जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता भूपाल बिष्ट ने बताया कि बरसात के दिनों में मल्याल नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। जिस कारण वाहनों के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों की याद केवल वोट लेने के दौरान आती है। सड़क अधूरी होने से ग्रामीण आज भी पांच से आठ किमी की पैदल दूरी तय करने को मजबूर हैं। बीमार को सड़क तक लाने में पसीने छूट जाते हैं। जिसके चलते इस क्षेत्र से निरंतर पलायन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पीएमजीएसवाई कर रही है।
विज्ञापन