{"_id":"56f96a104f1c1bfa02f003bf","slug":"boys-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ मैदान में ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए भर्ती शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमनाथ मैदान में ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए भर्ती शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला , रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए बालकों (11 से 14) की भर्ती शुरू हो गई है।
विज्ञापन
रुड़की से पहुंची स्पोर्ट्स मेडिसियन सेंटर (एसएमसी) की टीम के सदस्यों ने पहले दिन उत्तर दक्षिण राज्य नागालैंड, कोहिमा, मणिपुर, इंफाल के युवाओं के अलावा यूपी, हरियाणा, राजस्थान के बालकों का शारीरिक और मेडिकल परीक्षण किया।
विज्ञापन
भर्ती के लिए प्राथमिक टेस्ट पास कर चुके 150 बालकों के अलावा बगैर कॉल लेटर 30 अन्य बालक पहुंचे थे। कुल 180 बालकों का परीक्षण हुआ। 29 मार्च को उत्तराखंड के बालकों की भर्ती होगी। भर्ती में पास होने वाले बालकों को फौज में भर्ती होने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल जी. राम मोहन, एसएमसी टीम से आए डॉ. ले. कर्नल राजेश सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन