{"_id":"699b39e1e033439cc30f970a","slug":"boulder-falls-from-hill-in-quarab-scooter-rider-seriously-injured-almora-news-c-232-1-shld1002-140170-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: क्वारब में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: क्वारब में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ की लाइफ लाइन कहे जाने वाले अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना अब जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार दोपहर एनएच के अत्यधिक संवेदनशील क्वारब डेंजर जोन में पहाड़ी से गिरे एक भारी बोल्डर की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की। जांच में उनकी जांघ की हड्डी टूटी मिली। शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार अपराह्न करीब 3:00 बजे लमगड़ा निवासी भगवत राम अपनी स्कूटी से रामगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह क्वारब के पास पहुंचे, अचानक पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया और बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। इसी दौरान एक विशाल बोल्डर सीधे उनकी स्कूटी पर आ गिरा, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
एनएच के डेंजर जोन क्वारब पर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। आवाजाही के दौरान यात्रियों को खतरा बना रहता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन में भी कटान का काम किया जा रहा है। दिन में कटान होने से लोगों को आने जाने में दिक्कतें होती है साथ ही पहाड़ी से बोल्डर गिरने से जान का खतरा रहता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
यात्रियों को करना पड़ा परेशानियों का सामना
क्वारब पर हादसा होने से अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर जाम लग गया। इस कारण अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ तीन जिलों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। इससे उन्हें काफी दिक्कतें हुई।
-- -- -- -- -- -
क्वारब पर पहले हो चुके हैं ऐसे हादसे
बीते साल अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब डेंजर जोन को पार कर रही शिक्षिका पर पहाड़ी से बोल्डर गिर गया था। शिक्षिका चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। इसके अलावा दो स्कूटी सवार भी बोल्डर गिरने से घायल हो गए थे। क्वारब डेंजर जोन पर लगातार खतरा बना हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- --
क्वारब और कैंची में जाम से पहाड़ के तीन जिले हलकान
क्वारब डेंजर जोन पर गिरता मलबा और कैंची में आए दिन जाम से पहाड़ के तीन जिलों के यात्रियों को सफर में कई दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। जाम के कारण अल्मोड़ा-हल्द्वानी के तीन घंटे का रास्ता तय करने में छह घंटे लग जाते हैं। इससे यात्रियों का समय बर्बाद होता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
कार्यदायी संस्था को सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए काम करने के निर्देश दिए गए थे। इस मामले में कार्यदायी संस्था का स्पष्टीकरण लिया जाएगा। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता, एनएच खंड रानीखेत
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट
क्वारब पर सरकार की लापरवाही से दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे लोग : भोज
अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि क्वारब की पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व भी इस मार्ग पर लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने अब तक स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। केंद्रीय मंत्री सम्मेलनों मे ही व्यस्त है। भोज ने कहा कि क्वारब क्षेत्र में तत्काल भू-वैज्ञानिक सर्वे कराकर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं। जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन किया।