फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Board examinations of Uttarakhand School Council

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाएं आज से

Thu, 16 Mar 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 16 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन

 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा 17 मार्च और हाईस्कूल की परीक्षा 18 मार्च से शुरू होगी। परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी। शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार जिले में 145 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 24,753 संस्थागत और व्यक्गित छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए जिले में 14 उड़नदस्ते बनाए गए हैं।

विज्ञापन


जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 145 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 11 केंद्र में सिर्फ छात्राएं और 134 परीक्षा केंद्रों में छात्र-छात्राएं दोनों परीक्षा देंगे। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 12,828 और इंटर में 11,925 संस्थागत और व्यक्गित छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा सर्वाधिक 457 परीक्षार्थी और राजकीय इंटर कालेज कनमूंगाकिचार सबसे कम 76 परीक्षार्थी वाला परीक्षा केंद्र है। राजकीय इंटर कालेज जसकोट, देवीथल, मंडलकोट को पहली बार बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर 14 उड़नदस्तों का गठन किया गया है। जिला स्तर पर तीन और ब्लॉकों में 11 उड़नदस्ते बनाए गए हैं। उड़नदस्ता दल जिले में स्थापित परीक्षा केंद्रों  का औचक निरीक्षण करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed