फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Blown effigy in Almora

भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी, फूंका पुतला 

Sat, 25 Jun 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 25 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Blown effigy in Almora
अल्मोड़ा में फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। भाजपा द्वारा कोसी बैराज निर्माण में विधायक मनोज तिवारी पर भ्रष्टाचार के कथित आरोप लगाने से कांग्रेसजनों में आक्रोश है। नाराज कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे पर भाजपा का पुतला फूंका।

विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी विधायक की छवि धूमिल करने को झूठे आरोप लगा रहे हैं, ताकि  जनता भ्रमित हो। उन्होंने कहा कि झूठे आरोप लगाने वाले भाजपाइयों ने विधायक से एक हफ्ते के भीतर माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी ने दावा किया कि विधायक मनोज तिवारी ने क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए हैं। भाजपा विधायक मनोज तिवारी की बढ़ती लोकप्रियता से डर गई और इसी के चलते अब चरित्र हनन की घटिया राजनीति पर उतर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला महामंत्री पंकज वर्मा ने कहा कि भाजपाई जनता को गुमराह करने को झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाने वाले भाजपा पदाधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर सबूत उपलब्ध कराने अथवा विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा।

चेतावनी दी कि यदि भाजपा इस में नाकाम रही तो कांग्रेस पदाधिकारी आरोप लगाने वालों के खिलाफ न्यायालय में जाएंगेे। कांग्रेसियों ने शिखर तिराहे पर भाजपा का पुतला जलाया और नारेबाजी की।


इस मौके पर संजय दुर्गापाल, भूपेंद्र भोज, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी,  दिनेश पंत,राजीव कर्नाटक, कमलेश कुमार, मंजुल मित्तल, रोहित रौतेला, शरद साह, दीपा साह, कृष्णा लटवाल, गणेश जोशी, कुंदन शैली, गौरव वर्मा, प्रदीप जोशी, जय प्रकाश, कंचन कुमार आदि थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed