{"_id":"5a3e92b14f1c1bd0408bea40","slug":"blow-the-effigy-of-salman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान और शिल्पा का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान और शिल्पा का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
सलमान और शिल्पा की पुतला फूंकते वाल्मीकि समुदाय के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा वाल्मीकि समाज के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने के खिलाफ वाल्मीकि समुदाय के लोगों में रोष है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने शनिवार को चौघानपाटा में प्रदर्शन कर बालीवुड के दोनों सितारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला भी फूंका। उन्होंने सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन
गांधी पार्क में एकत्रित वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने टीवी इंटरव्यू में वाल्मीकि समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे। जिससे वाल्मीकि समाज को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि खास मानसिकता से चलाया जा रहा अभियान सोची समझी साजिश है और भारत की अखंडता को खतरा पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। जिससे देश भर के करीब 25 करोड़ स्वच्छकार भी अपमानित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोनों के बयान समाज को तोड़ने वाले हैं। उन्होंने इसे अनुसूचित जाति एक्ट 1989 का उल्लंघन बताते हुए अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए दोनों का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में वाल्मीकि धर्म समाज, वाल्मीकि युवा मंच के कार्यकर्ता जसवंत कुमार, रितेश वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, सौरभ वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, अजीत वाल्मीकि, बादल वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि, रोहित कुमार, प्रकाश वाल्मीकि, रोबिन वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, निखिल वाल्मीकि, सावन वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, दिनेश कुमार, रवि कुमार, कृष्ण कुमार, अजीत वाल्मीकि आदि शामिल थे।
विज्ञापन