फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Block level Sports Championship

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Block level Sports Championship
द्वाराहाट में कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़तीं राबाइंका बग्वालीपोखर और राइंका महतगांव की बालिका - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ब्लॉक स्तरीय खो खो, कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई हैं। बालक वर्ग अंडर-19 कबड्डी में राजकीय इंटर कॉलेज बिंता विजेता और द्वाराहाट इंटर कॉलेज द्वाराहाट उपविजेता रहा। बालिका वर्ग की कबड्डी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर विजेता और राजकीय इंटर कॉलेज महतगांव उपविजेता रहा। बालकों की अंडर -19 वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज असगोली विजेता रहा जबकि राजकीय इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर उपविजेता रहा। बालिका वर्ग की अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज दूनागिरी विजेता और राजकीय इंटर कॉलेज बिंता की टीम उपविजेता रही। अंडर 19 खो-खो बालक वर्ग में द्वाराहाट संकुल प्रथम और जालली द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज दूनागिरी प्रथम तथा संकुल जालली दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में ब्लॉक समन्वयक भीम सिंह धामी, तुषार कांडपाल, बाली सिंह राणा, धीरज साह, जयपाल अधिकारी, कामाक्षी कांडपाल, बचन सिंह, भावना पंत, त्रिभुवन उपाध्याय, ऋतु आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता 18 को द्वाराहाट में
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विद्यालयों की जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता इस बार अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट में होगी। ब्लॉक समन्वयक भीम सिंह धामी ने बताया कि जनपद की एक दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता 18 अक्तूबर को विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed