{"_id":"578d19c34f1c1b9032c4c1e9","slug":"bjym-activists-demonstrated-at-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते भाजयुमो के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास के क्षेत्रों में बंद पड़े कलमठ और नालियां खोलने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल और सह संयोजक कुमाऊं विनीत बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट प्रांगण में पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहर में कई स्थानों पर कलमठ और नालियां बंद पड़ी हैं। बरसाती पानी सड़कों और रास्तों में बह रहा है।
विज्ञापन
इससे राह चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गंदा पानी आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। दुगालखोला में ताम्र नगरी के निकट नाला बंद होने से सड़क और रास्ते में बह रहे पानी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बंद पड़े नालों और कलमठों को खोलने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मोर्चा आंदोलन को बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वालों में सुनील बिष्ट, अमित साह, पीयूष भट्ट, कमल जिमवाल, मनोज जोशी, आनंद सिंह भोज, दिनेश बिष्ट, हरीश बिष्ट, विकास, मनोज लटवाल, अभय कुमार आदि शामिल हैं।