फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP's one-sided victory in Hawalbagh block

Almora News: हवालबाग ब्लॉक में भाजपा की एकतरफा जीत

Fri, 15 Aug 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 15 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP's one-sided victory in Hawalbagh block
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लाक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की एकतरफा जीत से कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर है। यहां पर कांग्रेस के हाथ करारी हार लगी है। कांग्रेस की हार के पीछे यहां पर भी मजबूत रणनीति नहीं बन पाना है। हवालबाग ब्लाक में कांग्रेस प्रत्याशी बबीता भाकुनी और भाजपा की हिमानी कुंड्डु मैदान पर थे। हिमानी कुंड्डु ने 40 क्षेत्र पंचायत वाली इस सीट पर एक तरफा 32 सीटें प्राप्त की थी। कांग्रेस प्रत्याशी बबीता भाकुनी को यहां पर सिर्फ आठ सीटें ही मिल पाई थी। ज्येष्ठ प्रमुख के पद पर भी यहां से मनीषा बिष्ट और, कनिष्ठ प्रमुख पद पर जानकी देवी ने जीत दर्ज की है। भाजपा की एक तरफा जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बता दें कि हिमानी कुंड्डु शैल से क्षेत्र पंचायत सदस्य जीतकर आई थी। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अधिकृत घोषित किया था।
विज्ञापन

कांग्रेस ने कुंड्डु के दो जगहों पर नाम जताई थी आपत्ति
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी हिमानी कुंड्डु के नामांकन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी बबीता भाकुनी ने उनका नामांकन निरस्त करने की मांग की थी। बबीता का कहना है कि कुड्डू को हल्द्वानी नगर निगम और शैल क्षेत्र पंचायत सीट पर नामांकन है। ये मामला अभी पूरी तरह विचाराधीन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed