फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP rally today in Someshwar

सोमेश्वर में भाजपा की रैली आज

Thu, 16 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर। Updated Thu, 16 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP rally today in Someshwar
सोमेश्वर में भाजपा की रैली आज - फोटो : अमर उजाला

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर गुरुवार को सोमेश्वर में प्रस्तावित रैली को विफल करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में भाजपाइयों ने बुधवार को सोमेश्वर चौराहे पर मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चौराहे पर थानाध्यक्ष के वाहन को कुछ देर तक घेरकर विरोध जताया। थानाध्यक्ष केआर आर्या के समझाने पर माने।

विज्ञापन


भाजपाइयों ने आरोप लगाया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के वाहनों की जबरदस्ती आरटीओ और पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। यहीं नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया तक जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने शराब की दुकानों में आबकारी विभाग के कार्मिक तक बैठा दिए हैं। सरकार को यदि शराब की इतनी ही चिंता है तो इन दुकानों में हमेशा आबकारी विभाग के कार्मिक बैठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर मुख्यमंत्री और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने वहां से जा रहे थानाध्यक्ष के वाहन को घेरकर विरोध जताया। बाद में थानाध्यक्ष केआर आर्या के समझाने पर कार्यकर्ता माने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री का रैली को असफल करने का प्रयास सफल नहीं होगा।

रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र जोशी, ज्येष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, महामंत्री रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, मोहन सिंह, शंकर राणा, चंदन बोरा, ठाकुर सिंह, खड़क सिंह, राजेश जोशी, पूरन सिंह, विशाल आदि ने भाग लिया।


सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र की पूर्व विधायक रेखा आर्या के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार गृहक्षेत्र पहुंचने पर  सोमेश्वर में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम मां उत्तराखंड स्टेडियम में होगा। मंच और पंडाल तैयार हो गया है। मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र जोशी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, उमा भारती समेत प्रांतीय पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed