फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP rally in Almora

अल्मोड़ा में भाजपा की रैली

Mon, 29 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 29 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP rally in Almora
अल्मोड़ा में भाजपा की रैली - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को यहां नंदादेवी प्रांगण में आयोजित भाजपा की पर्दाफाश रैली में प्रदेश की कांग्रेस सरकार और सीएम हरीश रावत पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर उत्तराखंड को कमजोर  करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार को देश की भ्रष्टतम सरकार बताया। कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत राज्य को बरबाद करने पर तुले हैं। चुनाव में जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी।

विज्ञापन


 पूर्व सीएम कोश्यारी उन्होंने कहा कि केंद्र की पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार में हजारों करोड़ के घोटाले हुए हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार भी मनमोहन सरकार के पदचिन्हों पर चल रही है। उत्तराखंड कांग्रेस सरकार नदियों से बजरी, रेता, खनन करवाकर माफियाओं को बढ़ावा दे रही है। जहां देखो वहां भ्रष्टाचार व्याप्त है। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली से उसके एक तिहाई विधायक रूठकर चले गए पर सबक नहीं लिया। यह सरकार बेरोजगारों, युवाओं, अतिथि शिक्षकों को रोजगार देने में विफल रही है। कहा कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार की शराब नीति के खिलाफ फैसला दिया।
विज्ञापन


उसी दिन मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुर्सी छोड़ देनी थी, लेकिन वह कुर्सी चिपके पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की योजनाओं पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री झूठा श्रेय ले रहे हैं। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत जनता की भावना से खेल रहे हैं। काले कारनामों से कांग्रेस के चेहरे स्वयं काले हो गए हैं। पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत ने कहा कि सीएम हरीश रावत घोटालों के सरदार हैं। वह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर किसी तरह सत्ता में बना रहना चाहते हैं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, संचालन महामंत्री रवि रौतेला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ज्योतिषियों की शरण में हैं। एक ज्योतिष ने कहा कि वह दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे और बन गए। जनता कांग्रेस की कुनीतियों को समझ चुकी है, लेकिन अब तीसरी बार मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सीएम रावत चिट्ठियां लिखने में माहिर हैं। केंद्र सरकार ग्रामीणों के शौचालय बनवा रही है, पर मुख्यमंत्री लोगों को पत्र लिखकर स्वयं श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को भी रावत ने चिट्ठियां लिखकर खूब परेशान किया।

भ्रष्टाचार पर कटाक्ष करते हुए पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में लंकेश का राज हो रहा है। दस सिर कटने के बाद भी लंकेश जिंदा है। वोट देकर नाभि में प्रहार कर कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करें।

 पर्दाफाश रैली के दौरान कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेता गोपाल सिंह जीना ने पार्टी छोड़कर समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर केसी जोशी, पीजी गोस्वामी, कमल गुसांई आदि ने भाजपा का दामन थामा। कोश्यारी ने सभी का स्वागत किया।

अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मोदी सरकार पूरे देश में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। कैलास जाने के लिए भी सड़क बनाई जाएगी। पर्दाफाश रैली के दौरान कोश्यारी ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य में भी सड़कों को सुधारा जा रहा है। मुनस्यारी, कपकोट तक अच्छी सड़कें बना दी गई हैं। कैलाश जाने के लिए भी सड़क बनाई जाएगी। सड़क बनने के बाद प्रधानमंत्री भी आएंगे।

उन्होंने कहा कि 2011 में उनके नेतृत्व में बनी संसदीय कमेटी ने पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन देने की संस्तुति की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने अमल नहीं किया। सत्ता में आने पर भाजपा सरकार ने इसका लाभ पूर्व सैनिकों को दिया। कहा कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है। इसीलिए यहां से भाजपा के सांसद हैं। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत सत्ता के आदी हो गए हैं।

सत्ता में बने रहने के लिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कांग्रेस सरकार राज्य में भ्रष्टाचार के साथ ही भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दे रही है, लेकिन जनता कांग्रेस की कारगुजारियों को समझ चुकी है। स्वयं के कारनामों से कांग्रेस सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा कि शराब, खनन माफिया को यह सरकार प्रश्रय दे रही है। तबादलों में घूसखोरी की जा रही है।

अल्मोड़ा। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस का जनाधार कम हो गया है। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा की पर्दाफाश रैलियों से कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। सत्ता में आने के साढ़े चार सालों बाद भी कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। कांग्रेस सरकार में परिवार वाद इस तरह हावी हो गया है कि कांग्रेसी सिर्फ अपने रिश्तेदारों को ही नौकरियां दे रहे हैं।


जनता कांग्रेस सरकार के बहकावे में आने वाली नहीं है। जनता सब कुछ जानती है। चुनाव में ही वह इसका निर्णय करेगी। मुख्यमंत्री भाजपा से हिसाब मांग रहे हैं। भाजपा एक-एक पाई का हिसाब देने को तैयार है। जनता भी कांग्रेस से एक-एक पाई का हिसाब चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर विरोध कर रहे हैं लेकिन पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed