फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP preparing ideal worker by training: Bhandari

प्रशिक्षण देकर आदर्श कार्यकर्ता तैयार कर रही भाजपा: भंडारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP preparing ideal worker by training: Bhandari
अल्मोड़ा में भाजपा कार्यालय में हुए प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद पदाधिकारीगण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी ने कहा है कि भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी प्रदेश में पंद्रह हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर आदर्श कार्यकर्ता का निर्माण कर रही है। भंडारी धार की तूनी स्थित पार्टी कार्यालय में मंडल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के कार्यों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रवास, संवाद और ज्ञान के आधार पर कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। पार्टी की ओर से चलाए जा रहे प्रशिक्षण वर्ग में अधिक से अधिक कार्यकर्ता सहभागिता कर रहे हैं। प्रशिक्षण संयोजक रमेश बहुगुणा, जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, सुभाष पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण पंत, लता बोरा, सांसद प्रतिनिधि पंकज जोशी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, अनिल शाही, महिपाल बिष्ट, राजेंद्र कैड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed