फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP members protested

भाजपाइयों ने सीएम रावत के पुतले की निकाली शवयात्रा

Sat, 19 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 19 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP members protested
भाजपाइयों ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। देहरादून में भाजपाइयों पर लाठीचार्ज और मसूरी के विधायक गणेश जोशी आदि की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर में मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुतले की शवयात्रा निकाली। इसके बाद पुतले का शिखर तिराहे पर दहन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री रावत पर तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


भाजपाई चौघानपाटा में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सीएम के पुतले की शिखर तिराहे तक शवयात्रा निकाली। इसके बाद पुतले को जलाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा घेराव के दौरान घायल हुए घोड़े के नाम पर हरीश रावत बेवजह राजनीति कर रहे हैं। भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और कई घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


पर कांग्रेस सरकार घोड़े के नाम पर राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री घायल घोड़े को तो देखने गए। पर अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से घायल लोगों को देखने तक की जहमत सीएम ने नहीं उठाई। झूठे मुकदमों में फंसाकर कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के नाम पर उनके  परिजनों से अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में जिला महामंत्री अजीत कर्की, रवि रौतेला, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मोहन राम आर्या, गोविंद पिलख्वाल, त्रिलोक लटवाल, जगत कनवाल, दर्शन रावत, कैलाश गुरुरानी, महेश नयाल, संजय टम्टा, राजीव गुरुरानी, विनीत बिष्ट, अजय वर्मा, तुषारकांत साह, कृष्ण बहादुर, दिनेश पांडे, दीप टम्टा, अर्जुन बिष्ट, दिनेश शाह, संजय जोशी, रणजीत भंडारी, मोनू साह, देवाशीष नेगी, भुवन बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, श्याम पांडे, लता बोरा, भैरव गोस्वामी, प्रदीप मेहता, डा. एसएस पथनी, भुवन भाष्कर राठौर आदि ने भाग लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed