फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP meeting in Almora

भाजपा का अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन

Wed, 22 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 22 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
BJP meeting in Almora
अल्मोड़ा में भाजपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि कार्यकर्ता व्यक्तिवादी सोच से हटकर संगठन के लिए कार्य करें। कार्यकर्ता अनुशासित होकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाएं, तभी पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। अनुशासन समिति के प्रदेश सचिव प्रकाश हर्बोला ने मोदी सरकार के कार्यों की जानकारी दी और कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं। जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान में जनता पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। प्रदेश सरकार जन समस्याओं का समाधान करने में विफल साबित रही है। जनता चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी। इस अवसर पर पार्टी के नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अजय वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन में जिला महामंत्री रवि रौतेला, ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी,  नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, हवालबाग मंडल अध्यक्ष भुवन भाष्कर राठौर, भैंसियाछाना संयोजक गोपाल चम्याल, अजय वर्मा, गोविंद लाल, सुंदर नाथ, कल्पना बोरा, मीना भैसोड़ा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, लता बोरा, चंदन सिंह, अरविंद बिष्ट, त्रिलोक लटवाल, जगत कनवाल, रमेश कांडपाल, दर्शन रावत, धर्मेंद्र बिष्ट, संजय टम्टा, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, जगमोहन बिष्ट, श्याम पांडे, विद्या बिष्ट, कृष्ण बहादुर, दिनेश पांडे, तुषारकांत साह, दीप जोशी, मोती लाल वर्मा, मनोज वर्मा, बंशीलाल कक्कड़, निर्मला जोशी, किरन पंत, बीना नयाल, राधिका जोशी, लक्की वर्मा, गंगा साह, इंदु प्रभा जोशी, रमा जोशी, नर्मदा तिवारी, पंकज जोशी, पंकज लटवाल, कैलाश जोशी, दीप टम्टा, एसएस पथनी, आनंद डंगवाल, आशुतोष भट्ट आदि मौजूद थे।


अंत में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा की भाभी ममता शर्मा, नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक वर्मा की पत्नी लतिका वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

जैंती (अल्मोड़ा)। भारतीय जनता  पार्टी के जागेश्वर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 23 जून को लमगड़ा में  आयोजित होगा। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बलराज पासी होंगे। मंडल अध्यक्ष बालम सिंह कपकोटी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में भाग लेने  का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed