फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP government has no concrete policy for development: Harish

भाजपा शासनकाल में राज्य का विकास हुआ ठप: हरीश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP government has no concrete policy for development: Harish
अल्मोड़ा जिले के ध्याड़ी में जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के पास राज्य के विकास की कोई ठोस नीति नहीं है। सरकार के ढुलमुल रवैये के चलते प्रदेश का विकास ठप हो गया है। पूर्व सीएम भनोली तहसील के ध्याड़ी और दन्यां में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

रावत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है पर प्रदेश का विकास ठप हो गया है। यह सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। तीन साल के कार्यकाल में नई योजनाओं को शुरू करना तो दूर पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत जन कल्याणकारी विकास कार्यों को भाजपा सरकार द्वारा रोका जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार की ढुलमुल नीतियों से प्रवासियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार के मामले में भी यह सरकार स्पष्ट नीति अब तक तैयार नहीं कर सकी है। शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने प्रवासियों की समस्याओं को भी सुना। केंद्र सरकार को भी उन्होंने जमकर कोसा। जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में जनता कई समस्याओं के जूझ रही है। पर प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान करने में असफल साबित हो रही है। पूर्व सीएम करीब चार घंटे देरी से पहुंचे।
ध्याड़ी और दन्यां में सोनासिंलग मैदान में काफी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत में जुटे। ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व सीएम का भव्य स्वागत किया गया। दन्यां में पूर्व सीएम हरीश रावत की मौजूदगी में 192 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, चंपावत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, रमेश कांडपाल, पिथौरागढ़ के पूर्व पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, दीवान सतवाल, रमेश मेलकानी, गौरव बिष्ट, शेखर पांडे, बिशन सिंह गैड़ा, कमल बिष्ट, नरेंद्र बनौला, लीला बिष्ट, जानकी भट्ट समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता और जनता मौजूद रही। संचालन गोविंद बल्लभ पांडे ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पनुवानौला, बाड़ेछीना, पेटशाल आदि क्षेत्रों से होते हुए देर शाम अल्मोड़ा पहुंचने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed