फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP, Congress in favor of the environment Boklai: Bhatt

प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल से कांग्रेस बौखलाई: भट्ट

Mon, 07 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 07 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
BJP, Congress in favor of the environment Boklai: Bhatt
बैठक को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट। - फोटो : अमर उजाला

 भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 22 नवंबर को अल्मोड़ा में होने वाली रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने रैली में 25 हजार भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यहां पार्टी संगठन के अल्मोड़ा, बागेश्वर और रानीखेत जिले के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि बूथ स्तर तक जनसंपर्क कर रैली को सफल बनाएं।

विज्ञापन


श्री भट्ट ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के पक्ष में पूरे प्रदेश में माहौल है। आगामी सरकार भाजपा की बननी तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल से कांग्रेस सरकार बौखला गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा  विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय अध्यक्ष 13 नवंबर को देहरादून और 22 नवंबर को अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। 13 नवंबर को देहरादून से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा 21 नवंबर को जिले में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष और लोकसभा प्रभारी राजू भंडारी और रैली समन्वयक शेर सिंह गड़िया ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुट जाएं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ललित लटवाल और संचालन महामंत्री अजीत कार्की ने किया। बैठक में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, रानीखेत जिलाध्यक्ष अनिल शाही, बागेश्वर की उमा बिष्ट, विधानसभा संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट, श्याम नारायण पांडे, रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, रमेश बहुगुणा, डा. एनएस भंडारी, चंदन मेहरा, मीना भैसोड़ा, महेश नयाल, सुभाष पांडे, मंजू बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, भगवत बिष्ट, तुषार कांत साह, चंदन लाल टम्टा, अजय वर्मा, देवाशीष नेगी, लता बोरा, दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, जगत कनवाल, त्रिलोक लटवाल, आनंद बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed