फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bipin tripathi's death aniversary

नहीं बना राज्य शिल्पियों के सपनों का उत्तराखंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
bipin tripathi's death aniversary
जनगीतों के साथ द्वाराहाट में सांस्कृतिक यात्रा निकालते रंगकर्मी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जन नेता पूर्व विधायक स्व. बिपिन चंद्र त्रिपाठी की 15वीं पुण्यतिथि और प्रो. डीडी पंत की जन्म शताब्दी के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने यहां शीतला पुष्कर मैदान में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उक्रांद केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट सहित तमाम वक्ताओं ने राष्ट्रीय दलों की नीतियों पर जमकर प्रहार किए। कहा कि राज्य शिल्पियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने में दोनों दल नाकाम साबित हुए हैं। प्रदेश सरकार से गैरसैंण राजधानी स्थल पर शहीद स्मारक बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने के लिए यहां उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी, पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल, राजीव लोचन शाह, दिनेश तिवारी, माले नेता राजा बहुगुणा सहित तमाम लोग पहुंचे हुए थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद हुई गोष्ठी में भाजपा और कांग्रेस सरकारों की नीतियों को जमकर कोसा गया। विकसित राज्य बनाने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों से एकजुट होने की अपील की गई। माले नेता राजा बहुगुणा ने कहा कि रामसेतु भारत के वैज्ञानिकों ने बनाया था संबंधी बयान पर केंद्रीय मंत्रियों की आलोचना की।
विज्ञापन

कहा कि 19 सालों बाद भी राज्य की स्थायी राजधानी नहीं बनने पर आक्रोश जताया। सभी क्षेत्रीय ताकतों से एकजुट होने की अपील की। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया और एक सितंबर को गैरसैंण चलो का नारा दिया। सरकार से मांग की कि राजधानी स्थल पर शहीद स्मारक बनाया जाए। कहा कि एक सितंबर को गैरसैंण में राज्य आंदोलन के 42 शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कहा कि यदि सरकार वहां शहीदों का स्मारक नहीं बनाए तो उक्रांद अपने स्तर से वहां शहीद स्मारक बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विभूतियों के पोस्टरों का हुआ विमोचन
द्वाराहाट। गोष्ठी में स्व. बिपिन त्रिपाठी और डा. डीडी पंत द्वारा क्षेत्र, राज्य और समाज हित के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प भी जताया गया। इस दौरान धूमाकोट से मनीष सुंदरियाल, सल्ट से नारायण रावत, तुला सिंह तड़ियाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी कालू महर, गढ़ केसरी अनुसूय्या प्रसाद बहुगुणा और टिंचरी माई के पोस्टरों का विमोचन किया गया।

रंगकर्मियों ने निकाली सांस्कृतिक यात्रा
द्वाराहाट। स्व. बिपिन त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर सुबह हिमालय बचाओ और हिमालय बसाओ अभियान के तहत घटगाड़ से द्वाराहाट बाजार तक रंगकर्मियों ने छपेली और जनगीतों के माध्यम से सांस्कृतिक यात्रा निकाली। त्रिमूति चौराहे पर स्व. बिपिन त्रिपाठी, मदन मोहन उपाध्याय, हरिदत्त कांडपाल की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। बाद में रंगकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

बिपिन त्रिपाठी की पुण्यतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि। अमर उजाला

बिपिन त्रिपाठी की पुण्यतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि। अमर उजाला- फोटो : RANIKHET

पोस्टरों का विमोचन करते मंचासीन अतिथि। अमर उजाला

पोस्टरों का विमोचन करते मंचासीन अतिथि। अमर उजाला- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed