{"_id":"57263a214f1c1b35045cd15a","slug":"binser-shitalakhet-forest-burnig","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनसर, शीतलाखेत, जागेश्वर सहित कई जंगलों में फैली आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनसर, शीतलाखेत, जागेश्वर सहित कई जंगलों में फैली आग
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 01 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
एनडीआरएफ के जवान जंगल की आग बुझाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के तमाम जंगलों में आग की घटनाएं काबू नहीं आ पा रही हैं। रविवार को बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य समेत शीतलाखेत, धार की तूणी, रीची, टाना, जागेश्वर, आटी आदि जंगलों में कई हेक्टेयर क्षेत्र आग से नष्ट हो गया।
जानकारी के मुताबिक अकेले बिनसर के जंगल में ही चार हेक्टेयर क्षेत्र जलकर नष्ट हो गया। जिसमें मूल्यवान वनस्पति के अलावा जीव जंतुओं को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। उधर सोमेश्वर क्षेत्र के कई जंगल आग से सुलग रहे हैं। तमाम इलाकों में धुंध फैली हुई है। आग की घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद सभी क्षेत्रों में वन विभाग और एनडीआरएफ की टीमें रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन
प्रशासन और वन विभाग के प्रयासों के बावजूद जिले के जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को शीतलाखेत, बिनसर, धार की तूणी, रीची, टाना, जागेश्वर, आटी, जलना आदि के आसपास के जंगलों में कई स्थानों पर आग फैल गई। आग की घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद जिला मुख्यालय से सभी इलाकों को टीमें रवाना कर दी गई। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक शाम तक बिनसर, शीतलाखेत, रीची, जागेश्वर क्षेत्र के जंगलों में लगी आग काबू कर ली गई थी, लेकिन कनारीछीना और आटी के जंगलों की आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका था। हालांकि इन इलाकों में टीमें आग बुझाने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
उधर सोमेश्वर क्षेत्र की वन पंचायत रौतेलागांव, फल्याटी, टाना, उडेरी, पैसिल, भंडारीगांव, मल्ला खोली सहित तमाम इलाकों के जंगलों में आग फैली हुई है। कुछ स्थानों पर वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची हुई हैं लेकिन पहाड़ी इलाकों के जंगलों में लगी आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा है।