{"_id":"58711ee74f1c1ba37815c498","slug":"binsar-jageshwar-dulcina-snow-glittering-in-panuwanaula","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिनसर, जागेश्वर, धौलछीना, पनुवानौला बर्फ से लकदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनसर, जागेश्वर, धौलछीना, पनुवानौला बर्फ से लकदक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के पनुवानौला में बर्फ से लकदक पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले बिनसर, जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, धौलछीना, शौकियाथल, पनुवानौला, विमलकोट आदि इलाकों में बर्फबारी हुई है। तापमान काफी नीचे आ गया है और अल्मोड़ा नगर में भी हिमपात की संभावना बनी हुई है। बिनसर पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद उठाया। बारिश और बर्फबारी को रबी की फसल के लिए संजीवनी माना जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार सायं से मौसम का मिजाज बदलने के बाद शनिवार सुबह जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश शुरू होने लगी। अल्मोड़ा सहित पूरे जिले में अच्छी बारिश हुई है। दोपहर बाद बिनसर, वृद्ध जागेश्वर, जागेश्वर, धौलछीना, विमलकोट, पनुवानौला, चौबटिया आदि ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा में दो बजे तक दो मिली बारिश रिकार्ड की गई है। इधर अल्मोड़ा नगर का तापमान तीन डिग्री पहुंच गया है और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। ठंड बढ़ने से बाजार और मालरोड में भी चहल-पहल कम रही। दफ्तरों में लोग हीटर और अलाव का सहारा लेते दिखे। इधर कृषि वैज्ञानिकों ने बारिशऔर बर्फबारी को खेती के लिए काफी लाभप्रद बताया।
विज्ञापन