फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Big revelation in fake loan scam, plaintiff turns out to be part of the conspiracy

Almora: फर्जी लोन घोटाले मामले में बड़ा खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 11:18 PM IST
सार

अल्मोड़ा में फर्जी लोन और दस्तावेज तैयार कर बैंक से ऋण लेने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Big revelation in fake loan scam, plaintiff turns out to be part of the conspiracy
पुलिस की गिरफ्त में फर्जी लोन घोटाले के आरोपी। - फोटो : पुलिस

विस्तार

अल्मोड़ा में फर्जी लोन मामले में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वादी ही साजिश का हिस्सा निकला।

विज्ञापन


19 सितंबर 2025 को सोमेश्वर निवासी दिनेश नेगी ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी। बताया कि नामजद अभियुक्तों ने उसकी फर्म जय गोलू ट्रेडर्स के नाम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर यूनियन बैंक शाखा अल्मोड़ा से ऋण प्राप्त किया। साथ ही वादी की फर्म के नाम से कोटेशन बिल व प्रमाण पत्र भी बैंक में फर्जी तरीके से जमा किए। इस मामले में धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचक व प्रभारी चौकी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा ने मामले में मुकदमा वादी दिनेश सिंह नेगी का भी शामिल होना पाया।
विज्ञापन


जिस पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2)/336/338/340 बीएनएस की वृद्धि की गई। विवेचक व पुलिस टीम ने वादी दिनेश नेगी निवासी भंडारी गांव जैचोली थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा, नामजद धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी निवासी लोअर माल रोड जिला अल्मोड़ा और सुनील सिंह निवासी ग्राम बग्वाली पोखर कोतवाली द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा को अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों को शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed