{"_id":"659d7f341719d4c92b07aee9","slug":"big-bull-fc-won-the-match-and-captured-the-trophy-almora-news-c-232-1-shld1003-6970-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बिग बुल एफसी ने मैच जीत किया ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बिग बुल एफसी ने मैच जीत किया ट्रॉफी पर कब्जा
Tue, 09 Jan 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत के राजपुरा मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजपुरा मैदान में आयोजित स्व. इदरीश बाबा स्मृति फाइव ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता में बिग बुल एफसी ने मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
फाइनल मैच बिग बुल एफसी और नुब एफसी टीमों के बीच खेला गया जिसमें बिग बुल एफसी ने नुब एफसी को 3-2 से पराजित कर मैच जीता। समापन समारोह में मुख्य अतिथि छावनी परिषद के सदस्य मोहन नेगी ने विजेता और उप विजेता टीम को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। उद्घोषक अखिलेश जोशी रहे। वहां ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, जुबेद अहमद, रोहित नेगी, दीपक सिंह शाही, करन कुमार, दीपक नेगी, नीरज बिष्ट, पंकज टम्टा, गौरव कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद
बीएसएनएल, जयश्री राम ने जीते मैच
अल्मोड़ा। हवालबाग खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएसएनएल अल्मोड़ा और जयश्री राम की टीम ने अपना मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मंगलवार को हवालबाग मैदान में पहला मैच में बीएसएनएल अल्मोड़ा और पसेड के बीच खेला गया। बीएसएनएल अल्मोड़ा ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 12 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में पसेड की टीम 120 रन ही बना सकी और बीएसएनएल अल्मोड़ा ने सात रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच जयश्री राम और महतगांव के बीच खेला गया। जयश्री राम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 12 ओवर में 160 रन बनाए। जवाब में महतगांव की टीम ने 124 रन बना सकी और जयश्री राम ने 36 रन से मैच जीत लिया। इस दौरान आयोजक अनिल मुस्युनी, रविंद्र मुस्युनी, दिनेश मुस्युनी, केवल मुस्युनी आदि मौजूद रहे। संवाद