फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bhoomi Poojan of motor bridge and inauguration of school building

Almora News: मोटर पुल का भूमि पूजन और स्कूल भवन का हुआ लोकार्पण

Mon, 17 Apr 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 17 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi Poojan of motor bridge and inauguration of school building
कपकोट में मोटर पुल के भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद विधायक सुरेश गढि़या। संवाद
बागेश्वर। विधायक सुरेश गढि़या ने विधानसभा क्षेत्र के हरसीला-पुड़कूनी सड़क को चचई मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए कनलगढ़ नदी में बनने वाले मोटर पुल का भूमि पूजन किया। उन्होंने राउमावि अनर्सा के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

हरसीला-पुड़कुनी मार्ग को चचई मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए कनलगढ़ नदी में लंबे समय से पुल निर्माण की मांग उठ रही थी। सोमवार को विधायक गढि़या ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि 24 मीटर स्पान के स्टील गार्डर पुल का निर्माण 89.02 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक गढि़या ने राउमावि अर्नसा में 77.32 लाख की लागत से निर्मित आर्ट क्राफ्ट, कंप्यूटर, विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय कक्षों के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, मंडल अध्यक्ष भुवन गढि़या, हरीश कोरंगा, खंड शिक्षाधिकारी चक्षुपति अवस्थी, प्रधानाध्यापक कमल नेगी, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, रमेश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed