{"_id":"294a91e7794387830c2d4c958a7b7f53","slug":"beti-beti-bachao-abhiyan-teach-people-descended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में उमड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 21 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतरौंजखान से चौनलिया तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित सात किमी हाफ मैराथन में 50 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया और 25 मिनट में दौड़ पूरी की। दौड़ में कन्या हाईस्कूल भतरौंजखान की छात्रा दिव्या पपनै जीती। गायत्री रावत द्वितीय, जीआईसी चौनलिया की राधा खुल्बे तृतीय, नीलम करगेती चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
भतरौंजखान तिराहे से दौड़ 11 बजे शुरू हुई। जिसमें तमाम बालिकाओं ने भाग लिया। 11:30 बजे चौनलिया पहुंच कर मैराथन पूरी करी। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती, जीआईसी भतरौंजखान के शिक्षक ललित फर्त्याल प्रयासों से दौड़ आयोजित हुई।
विज्ञापन
जीआईसी चौनलिया के प्रांगण में हुए कार्यक्रम में आयोजकों ने प्रथम स्थान प्राप्त बालिका को सात हजार रुपये, द्वितीय को पांच हजार रुपये, तृतीय स्थान पर रही प्रतिभागी को तीन हजार की नकद धनराशि, शील्ड प्रदान की। लोगों ने आयोजकों के प्रयासों को सराहा। वहां जीआईसी चौनलिया के प्रधानाचार्य दिनेश रावत, संजय डौर्बी, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
जब मैराथन शुरू हुई तो अनेक बालिकाएं आगे निकलने के चक्कर में एक-दूसरे के ऊपर गिर गयी। तीन लड़कियां घायल हो गई जबकि कुछ प्रतिभागी रास्ते में बेहोश हो गयी। उन्हें निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया जबकि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम प्रतिभागियों के साथ चल रही थी।
एक ओर जहां आयोजक बालिकाओं को आगे लाने के लिये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। वहीं भतरौंजखान और चौनलिया के बीच में थकान से बेहोश हुई कई लड़कियों को लोग विभूति लगा रहे थे।