फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Best wishes to women with Holi songs

महिलाओं ने होली गीतों के साथ दी शुभकामनाएं

Tue, 14 Mar 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 14 Mar 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Best wishes to women with Holi songs
अल्मोड़ा में स्वांग का प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 

विज्ञापन

 महिला कल्याण संस्था की ओर से नंदा देवी मंदिर प्रांगण में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था ने संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर वरिष्ठ होली गायक शिव चरण पांडे को सम्मानित किया। इस मौके पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। 

  मंगलवार को नंदादेवी मंदिर परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं की अलग-अलग छह टीमों ने होली गायन किया और होली गीतों के माध्यम से सभी को आशीष भी दिया। गायन में जाखनदेवी मल्ला को पहला, स्यूनराकोट को दूसरा, जाखनदेवी को तीसरा और न्यू इंदिरा कालौनी को चौथा स्थान मिला। वरिष्ठ होली गायक शिवचरण पांडे को संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ होली गायक नवीन बिष्ट, लीला खोलिया, शोभा जोशी, गोपा नयाल, ममता जोशी, आशा भट्ट ने हास्य कविताएं भी प्रस्तुत की।

विज्ञापन


निर्णायक मंडल में प्रो. दिवा भट्ट, नवीन बिष्ट भाष्कर साह शामिल रहे। समारोह में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी सविन बंसल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, अल्मोड़ा अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, डा. जेसी दुर्गापाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, महिला उद्यमिता संघ की अध्यक्षा गायत्री आदि मौजूद रहे। संचालन पुष्पा सती ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed