{"_id":"5782a07c4f1c1b446c7fc985","slug":"berinag-going-off-route","type":"story","status":"publish","title_hn":" बंद रहा बेरीनाग मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहा बेरीनाग मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन कठपुडिय़ाछीना-सेराघाट-बागेश्वर सड़क सेराघाट कस्बे के व्यापारियों और लोगों के लिए खतरा बन गई है। बारिश होने पर निर्माणाधीन मार्ग का मलबा बाड़ेछीना-बेरीनाग सड़क में स्थित सेराघाट कस्बे में पहुंच रहा है। इसके चलते रविवार सुबह एक घंटे यह मार्ग यातायात के लिए बंद रहा।
विज्ञापन
लोनिवि ने जेसीबी से मलबा हटाया। इसके बाद मार्ग में यातायात सुचारू हुआ।कठपुडियाछीना-सेराघाट-बागेश्वर मार्ग का निर्माण प्रगति पर है। बारिश होने पर मलबा और पत्थर सेराघाट कस्बे में पहुंच रहे हैं। गत सायं क्षेत्र में बारिश होने पर निर्माणाधीन मार्ग का मलबा पुन: सेराघाट कस्बे में गिरना शुरू हो गया। मलबा आने से बेड़ाछीना-सेराघाट मार्ग रविवार सुबह पांच बजे यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना लोनिवि को दी। इसके बाद जेसेबी से मार्ग में आए मलबे को हटाया गया। एक घंटे बाद छह बजे यातायात सुचारू हुआ। मलबा गिरने से सड़क के नीचे रह रहे अनुसूचित जाति बस्ती के मकानों को भी खतरा हो गया है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेवाधर पांडे का कहना है कि निर्माणाधीन मार्ग का मलबा आए दिन कस्बे में आ रहा है। इससे कस्बे के मकानों को भी खतरा बना हुआ है। व्यापारियों के कारोबार पर असर पड़ रहा है। प्रशासन और लोनिवि को मलबे की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।