{"_id":"5852dd7f4f1c1b676f64c2f0","slug":"bdc-members-in-bgwaleepokr-fast-finish","type":"story","status":"publish","title_hn":" बग्वालीपोखर में बीडीसी सदस्य का अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बग्वालीपोखर में बीडीसी सदस्य का अनशन खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य को जूस पिलाते उसके समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छूटे लोगों के राशन कार्ड बनवाने तथा लाभार्थियों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर बीडीसी सदस्य भूपाल सिंह भंडारी का आमरण अनशन आज समाप्त हो गया है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने अनशन स्थल पर आकर बताया कि 100 पेंशन आवेदकों के प्रपत्र आनलाइन कर दिए गए हैं।
मालूम हो कि लंबे समय से छूटे राशन कार्ड बनवाने तथा लाभार्थियों तक पेंशन योजना का लाभ पहुंचाने की मांग को लेकर बग्वालीपोखर के बीडीसी सदस्य भूपाल भंडारी ने 10 दिसंबर से क्रमिक अनशन शुरू किया था। इस बीच कहीं से भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 14 दिसंबर से आमरण अनशन शुरू कर दिया।
कई लोग आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। पूर्ति निरीक्षक ने 14 दिसंबर को ही राशन कार्डों को बनवाने का आश्वासन दे दिया था, लेकिन समाज कल्याण की तरफ कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचने के चलते आंदोलन जारी रखा गया था। समाज कल्याण विभाग की तरफ से विनोद कुमार मौके पर पहुंचे, उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के पेंशन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी, प्रपत्र आनलाइन कर दिए गए हैं, इस पर श्री भंडारी ने आमरण अनशन खत्म करने का ऐलान किया। उनके समर्थकों ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इस मौके पर किशन सिंह, कुंदन सिंह, जगदीश चंद्र, चंदन बिष्ट, संजय बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, बलवीर भंडारी आदि मौजूद थे।