{"_id":"dad8b61f0b3efe3300aec1cd2657070c","slug":"basulisera-srdotsv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासुलीसेरा शरदोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासुलीसेरा शरदोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासुलीसेरा में शरदोत्सव के समापन पर शनिवार देर रात लोकगीतों और लोक नृत्यों की धूम मची रही। लोक गायक हीरा सिंह राणा, प्रकाश कहाला, कौशल पांडे के गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने कार्यक्रम भी पेश किए। कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शक देर रात तक वहां डटे रहे। नई उमंग संस्था ने पहली बार बासुलीसेरा में शरदोत्सव आयोजित किया।
विज्ञापन
जहां सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही कई मेधावी नौनिहालों को सम्मानित भी किया गया। लोकगायक प्रताप शाही टाइगर, हरीश डौर्बी, ख्याली राम, प्रेम कुमार, पूरन बनेशी, श्याम बोरा ने ग्रामीण महिलाओं के साथ झोड़े गाकर प्राचीन परंपरा को जीवंत कर दिया। लोकगायक हीरा सिंह राणा ने दिन उने जाने राया गीत से समां बांधा। बाहर से आए कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन