फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Basera's victory became the squadron leader in the Air Force

बसेरा के विजय बने वायुसेना में स्क्वार्डन लीडर, खुशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Basera's victory became the squadron leader in the Air Force
नौसेना के पायलट विजय। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के ग्राम पंचायत बसेरा निवासी पान सिंह अधिकारी के पुत्र विजय अधिकारी वायुसेना में स्क्वार्डन लीडर बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने खुशी जताते विजय को शुभकामनाएं दी हैं। विजय का जन्म यहां बसेरा गांव में हुआ। लेकिन उनका भरण पोषण दिल्ली में हुआ। उनके पिता पान सिंह अधिकारी दिल्ली पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

विजय ने दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल से इंटर की शिक्षा ग्रहण की। 2016 में विजय ने एनडीए परीक्षा पास की। इसके बाद खड़गवासला (पूना) में 30 नवंबर को ट्रेनिंग पूर्ण कर स्क्वार्डन लीडर बन गए हैं। अब हैदराबाद में एक साल तक ट्रेनिंग के बाद वो पायलट बन जाएंगे। विजय की इस उपलब्धि पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य अंजू जोशी, सरपंच सुंदर सिंह, ग्राम प्रधान खीम पुरी, कुंजर सिंह, धीरेंद्र रौतेला, दीपक आर्या सहित तमाम ग्रामीणों ने विजय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि दो दिन पूर्व विजय अपने घर बसेरा भी आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed