फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Basbheeda Team Wins In Cricket Match

जिला स्तरीय क्रिकेट लीग में बसभीड़ा ने रानीखेत क्लब को चार रनों से हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Basbheeda Team Wins In Cricket Match
नरसिंह मैदान में अतिथियों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिकेट एसोसिएशन आफ अल्मोड़ा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में बसभीड़ा चौखुटिया की टीम ने रानीखेत क्लब को चार रनों से मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सेना के नरसिंह मैदान में बसभीड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 30.2 ओवर में 189 रन बनाए। प्रमोद गुसांई ने 29 गेंदों में पांच छक्कों और पांच चौकों की मदद से 54 रनों की धमाकेदार पारी खेली जबकि मनीष ने 32 और आशीष ने 31 रन बनाए।
विज्ञापन

रानीखेत क्लब के गेंदबाज मनन कांडपाल और निखिल बिष्ट ने तीन-तीन विकेट तथा हिमांशु अधिकारी ने दो विकेट झटके। 190 रनों का पीछा करने उतरी रानीखेत क्लब की टीम के खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाया। विजय बोरा 47 और चंदन के 42 रनों के बावजूद पूरी टीम 29 वें ओवर में 185 रनों पर ढेर हो गई और चार रन से मुकाबला हार गई। बसभीड़ा की ओर से गौरव और कन्हैया ने चार चार तथा महेंद्र और रोहित ने एक एक विकेट लिए। इससे पहले वरिष्ठ खिलाड़िया और एसोसिएशन के संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, गोविंद बिष्ट तथा प्रभात मेहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वहां पर एसोसिएशन के हर्ष गोयल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, धीरज वर्मा, दीप उपाध्याय, कमल गोस्वामी, पंकज जोशी, महेंद्र बिष्ट, विजय तिवारी, कुलदीप आदि थे। भरत अधिकारी और रितिक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed