{"_id":"627c0020b9be7729790482d1","slug":"basbheeda-team-wins-in-cricket-match-ranikhet-news-hld4623155155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय क्रिकेट लीग में बसभीड़ा ने रानीखेत क्लब को चार रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय क्रिकेट लीग में बसभीड़ा ने रानीखेत क्लब को चार रनों से हराया
विज्ञापन
नरसिंह मैदान में अतिथियों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिकेट एसोसिएशन आफ अल्मोड़ा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में बसभीड़ा चौखुटिया की टीम ने रानीखेत क्लब को चार रनों से मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
सेना के नरसिंह मैदान में बसभीड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 30.2 ओवर में 189 रन बनाए। प्रमोद गुसांई ने 29 गेंदों में पांच छक्कों और पांच चौकों की मदद से 54 रनों की धमाकेदार पारी खेली जबकि मनीष ने 32 और आशीष ने 31 रन बनाए।
रानीखेत क्लब के गेंदबाज मनन कांडपाल और निखिल बिष्ट ने तीन-तीन विकेट तथा हिमांशु अधिकारी ने दो विकेट झटके। 190 रनों का पीछा करने उतरी रानीखेत क्लब की टीम के खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाया। विजय बोरा 47 और चंदन के 42 रनों के बावजूद पूरी टीम 29 वें ओवर में 185 रनों पर ढेर हो गई और चार रन से मुकाबला हार गई। बसभीड़ा की ओर से गौरव और कन्हैया ने चार चार तथा महेंद्र और रोहित ने एक एक विकेट लिए। इससे पहले वरिष्ठ खिलाड़िया और एसोसिएशन के संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, गोविंद बिष्ट तथा प्रभात मेहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वहां पर एसोसिएशन के हर्ष गोयल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, धीरज वर्मा, दीप उपाध्याय, कमल गोस्वामी, पंकज जोशी, महेंद्र बिष्ट, विजय तिवारी, कुलदीप आदि थे। भरत अधिकारी और रितिक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।