{"_id":"5c598f66bdec224ca3490bdb","slug":"basant-panchami-the-city-s-market-is-decorated-with-yellow-rumals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंत पंचमी: नगर के बाजार पीले रूमालों से सजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत पंचमी: नगर के बाजार पीले रूमालों से सजे
Tue, 05 Feb 2019 06:59 PM IST
Almora desk
almora
almora
Published by: Almora desk
Updated Tue, 05 Feb 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
बसंत पंचमी का पर्व नजदीक आते ही नगर के बाजार पीले रूमालों से सज गए हैं। बाजार में पीले रूमाल पांच से 15 रुपये की कीमत में बिक रहे हैं। बसंत पंचमी के मद्देनजर लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। सोमवार को कई महिलाओं ने बाजार से पीले रूमाल खरीदे।
विज्ञापन
बसंत पंचमी का पर्व समूचे कुमाऊं में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन से प्रकृति में निखार आने लगता है। खेतों में पीली सरसों खिलने लगती है। बसंत पंचमी के दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। इधर नगर के लिंक रोड थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में दस फरवरी को बसंत पंचमी पर यज्ञोपवीत, मुंडन, कर्णभेद, विद्यारंभ समेत विभिन्न धार्मिक संस्कार निशुल्क होंगे।
विज्ञापन
गायत्री प्रज्ञापीठ में संस्कारों के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। गायत्री परिवार की मंजू जोशी ने बताया कि बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन होगा। आंगनबाडी और प्राथमिक कक्षा के बच्चों के विद्यारंभ संस्कार होंगे।
विज्ञापन