फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Barrage will make

...तो काकड़ीघाट और देवस्थल में भी बनेंगे बैराज

Thu, 12 May 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 12 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। सिंचाई विभाग अब कोसी नदी में कोसी से करीब 10 किमी दूर देवस्थल और 20 किमी दूर काकड़ीघाट (जिला नैनीताल) के निकट दो नए बैराज बनाने की योजना तैयार कर रहा है। इन स्थानों पर बैराज बन जाने के बाद इन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों को पानी के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।   

विज्ञापन


कोसी नदी के उद्गम स्थल पिनाथ सोमेश्वर से लेकर काकड़ीघाट तक का इलाका पेयजल और सिंचाई के लिए कोसी नदी पर ही निर्भर है। गर्मी के मौसम में नदी का जल स्तर घट जाने से पेयजल और सिंचाई योजनाओं के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाता जिससे इन इलाकों में पानी की किल्लत बढ़ जाती है। कोसी बैराज बन जाने से नगर और आसपास के इलाकों की एक लाख से अधिक आबादी को पेयजल संकट से निजात मिलने और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल जाने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता (कुमाऊं) डीसी सिंह ने बताया कि कोसी नदी में कोसी से करीब 10 किमी ऊपर की तरफ देवस्थल और नीचे की तरफ करीब 20 किमी दूर काकड़ीघाट के निकट दो बैराज बनाने के प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर बैराज बन जाने पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान होगा वहीं पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गर्मी में अल्मोड़ा नगर और आसपास के इलाकों में पानी की  कमी रहती है। इसे देखते हुए पर्याप्त टेस्टिंग से पहले ही कोसी बैराज के गेट  बंद करके पानी रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि हाल में हुई बारिश से बैराज क्षेत्र में मलबा जमा होना कोई तकनीकी खामी नहीं है। बारिश के बाद पानी में मलबा और  गाद जमा होना सामान्य प्रक्रिया है।


बैराज के गेट खोल कर पानी बहाने पर जमा गंदगी भी साफ हो जाएगी। श्री खेतवाल ने बताया कि कोसी बैराज में पक्की सड़क, सुंदर घाट, कैंटीन, पार्किंग आदि सुविधाएं स्थापित करने का  काम चल रहा है। अक्तूबर तक बैराज की टेस्टिंग पूरी होने के साथ ही सभी  प्रस्तावित काम पूरे कर लिए जाएंगे ताकि बाहरी क्षेत्रों से भी काफी  संख्या में पर्यटक यहां घूमने आ सकें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed