{"_id":"69e279a19e747455580db8bd","slug":"bareilly-almora-bageshwar-road-will-remain-closed-for-traffic-tonight-almora-news-c-232-1-shld1002-142292-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बरेली–अल्मोड़ा–बागेश्वर मार्ग आज रात यातायात के लिए रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बरेली–अल्मोड़ा–बागेश्वर मार्ग आज रात यातायात के लिए रहेगा बंद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बरेली–अल्मोड़ा–बागेश्वर मोटर मार्ग (नगर के मुख्य मार्ग) पर लक्ष्मेश्वर के समीप ह्यूम पाइप संबंधी निर्माण कार्य के चलते शनिवार की रात आठ बजे से मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा। इस दौरान इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने बताया कि 18 अप्रैल की रात्रि आठ बजे से 19 अप्रैल को सुबह आठ बजे तक उक्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया जाएगा। इस अवधि में करबला से लक्ष्मेश्वर तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए गैस गोदाम तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस, जन प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रबंध किया गया है। उन्होंने असुविधा से बचने को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की।