{"_id":"58a9cb094f1c1b0970d84bdd","slug":"barakoti-said-unknown-person-threatening-calls","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराकोटी को अज्ञात व्यक्ति ने दी फोन पर धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराकोटी को अज्ञात व्यक्ति ने दी फोन पर धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी ने अज्ञात व्यक्ति पर फोन पर गालीगलौच करने और जाने से मारने की धमकी देने आरोप लगाया है। उनके द्वारा थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस ने धारा 504 और 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
श्री बाराकोटी ने थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि वह रविवार को दिन में सरकार की आली स्थिति अपने घर पर थे। अपराह्न करीब 1:53 बजे मोबाइल नंबर 9720564443 से अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और गौली गलौच की। कहा कि मजखाली में तू बच गया, लेकिन अब तू नहीं बचेगा। उनका कहना है कि यह व्यक्ति लगातार उन्हें फोन करता रहा। कांग्रेस प्रत्याशी ने संदेह जताया है कि फोन करने वाला व्यक्ति सोमेश्वर की भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या का पति है। उसने ही उन्हें फोन से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इधर थाना पुलिस कहना है कि जांच कर फोन नंबर का पता लगाया जा रहा है इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर भाजपा की सोमेश्वर की प्रत्याशी रेखा आर्या ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि बाराकोटी दिमागी संतुलन खो बैठे हैं। धमकी देने वाले की आवाज और मोबाइल नंबर की जांच की जानी चाहिए। उनके पति दोषी पाए गए तो कार्रवाई के लिए तैयार हैं, लेकिन बेवजह आरोप लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि मामले की जांच एसआई गणेश मनौला को सौंपी गई है।
विज्ञापन