फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bank employee riding a bike dies after being hit by a bus in Quarb almora

Road Accident: बस की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत, क्वारब के पास हुआ सड़क हादसा

Wed, 06 Aug 2025 01:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 06 Aug 2025 01:12 PM IST
सार

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब के पास बस की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत हो गई। वह खैरना स्थित अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के काम से अल्मोड़ा की तरफ जा रहे थे। 

विज्ञापन
Bank employee riding a bike dies after being hit by a bus in Quarb almora
हादसा

विस्तार

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब के पास बस की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत हो गई। वह खैरना स्थित अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के काम से अल्मोड़ा की तरफ जा रहे थे। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह बजेठा (42) पुत्र लाल सिंह बजेठा, खत्याड़ी अल्मोड़ा के रूप में हुई।

विज्ञापन


क्वारब चौकी प्रभारी गोविंदी टम्टा ने बताया कि हादसा मंगलवार दोपहर केमू की बस की टक्कर से हुआ। मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। नरेंद्र अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की खैरना शाखा में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, एक बेटी के साथ ही बुजुर्ग माता-पिता को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। नरेंद्र घर में इकलौता कमाने वाले थे। हादसे के बाद से परिजन बदहवास हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed