{"_id":"581e1cb54f1c1bc132439352","slug":"bam-bhole","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम भोले, बम भोले बम की प्रस्तुति ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम भोले, बम भोले बम की प्रस्तुति ने मोहा मन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट महोत्सव में कार्यक्रम पेश करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट महोत्सव के तहत यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम जारी है। शुक्रवार की देर रात स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन
कुमाऊं पब्लिक स्कूल, दूनागिरि मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल, नवप्रभात पब्लिक स्कूल, सुभाष चंद्र बोस मॉडर्न स्कूल भौंरा और राजकीय हाईस्कूल छतीनाखाल के बच्चों ने तमाम कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बम भोले बम भोले बम की धुन पर शिव नृत्य ने जमकर वाह वाही बटोरी। मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल ने मन डोला रे डोला के अलावा कुमाऊंनी, गढ़वाली प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। शनिवार की रात्रि बूगी-वूगी डांस प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन