फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Baithki Holi

Almora News: देखन दे महबूब नजर भर देखन...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Baithki Holi
लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में बैठकी होली की धूम।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में बैठकी होली की धूम रही। होल्यारों ने विभिन्न रागों में होली गायन कर खूब रंग जमाया। देर रात तक होली गायन चलता रहा, जिसका आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने राग काफी में मन रंग दे करतार मधुर मोरा साज मिला दें..., राग जंगला काफी में जब नाही गति सत करमन की कैसे लागे लगन हरि चरनन की...., अमरनाथ भट्ट ने राग पहाड़ी, माच खम्माज में होली प्रस्तुत की। अन्य होल्यारों ने राग विहाग में देखन दे महबूब नजर भर देखन दे राजा दशरथ के चार कुंवर भए एक से एक अनूप, तोड़ा धनुष जनक प्रण राख्यो चकित किए भूप, राग श्याम कल्याण में जग के पालन हार प्रभु जी मोरी नैय्या लगा दो पार..., राग जंगला काफी में कौन गली गयो श्याम.. का गायन कर धमाल मचाया। होली का आनंद लेने बढ़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे। उन्होंने तालियों के साथ होल्यारों का साथ दिया। राजन सिंह बिष्ट ने तबले पर संगत दी। इस मौके पर त्रिभुवन गिरी, विनोद थापा, रोहित साह, विनीत बिष्ट, विजय चौहान, पूजा थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed