फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bail Plea Rejected in Cyber Fraud Case

साइबर ठगी के आरोपी की दो अलग- अलग मामलों में जमानत अर्जी खारिज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bail Plea Rejected in Cyber Fraud Case
अल्मोड़ा। साइबर ठगी के आरोपी की दो अलग-अलग मामलों में जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज की है। अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद नाथ त्रिपाठी की अदालत में हुई सुनवाई में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा और सहायक शासकीय अधिवक्ता शेखर चंद्र नैनवाल ने की।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि अशोक कुमार निवासी ग्राम ढडवाल थाना बरौदा जिला सोनीपत हरियाणा के खिलाफ थाना रानीखेत और द्वाराहाट में साइबर धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज थे। पहले मामले में ग्राम शीतला पुष्कर वार्ड द्वाराहाट निवासी गीता वर्मा ने 13 नवंबर 2021 को द्वाराहाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उनके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम के माध्यम से 19,046 रुपये चार बार में निकाल लिए। पुलिस जांच में अशोक का नाम सामने आया और विवेचक ने उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में खड़ी बाजार रानीखेत निवासी हिमांशु शाह ने रानीखेत कोतवाली में रिपोर्ट लिखवाई। बताया कि उसके पिता के बैंक खाते से छह बार में 30,000 रुपये अज्ञात ने निकाल लिए। जांच में अशोक कुमार निवासी ग्राम ढडवाल थाना बरौदा जिला सोनीपत हरियाणा का नाम सामने आया। इधर, आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दोनों मामलों में जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने दोनों मामलों में जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed